{"_id":"5eee22e4c73760024d24e329","slug":"corona-recovered-from-12-including-sp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक समेत 12 ने कोरोना को दी मात, कोविड अस्पताल में भर्ती 11 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक समेत 12 ने कोरोना को दी मात, कोविड अस्पताल में भर्ती 11 मरीज हुए स्वस्थ
Sat, 20 Jun 2020 08:23 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थापित कोविड अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार दोपहर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि उन्हें अभी भी होम क्वारंटीन में ही रहने की सलाह दी गई है। उधर, लखनऊ में उपचार करा रहे शाहगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक शैलेंद्र यादव ललई की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों का उपचार अभी लखनऊ में ही चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 470 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें शुक्रवार तक 320 मरीज स्वस्थ हो गए थे। शनिवार को पूविवि में भर्ती 11 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव आई। इसमें नौ की जांच लखनऊ पीजीआई लैब में कराई गई थी, जबकि दो की जांच जिला अस्पताल में लगी ट्रूे नेट मशीन से की गई थी। दोपहर में स्वस्थ सभी मरीजों को एंबुलेंस से उनके गांव तक छोड़ा गया। इस दौरान उन पर फूल भी बरसाए गए।
विज्ञापन
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब जिले में 331 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अन्य 139 केस एक्टिव हैं। इसमें दो का वाराणसी और एक का प्रयागराज में उपचार चल रहा है। उधर, लखनऊ में हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए शाहगंज के विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की दूसरी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देते हुए निगरानी में रखा गया है। उनके परिवार में पॉजिटिव मिले छोटे भाई, भयोहू व एक वर्षीय पौत्री का उपचार अभी लखनऊ के अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन