फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Controversy over orchestration in mass marriage, now officers are clarifying

सामूहिक विवाह में आर्केस्ट्रा पर विवाद, अब सफाई दे रहे अफसर

Sun, 13 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Controversy over orchestration in mass marriage, now officers are clarifying
जौनपुर। डोभी ब्लाक के बीरीबारी गांव में शुक्रवार को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान द्वि अर्थी लोकगीतों की धुन पर महिला कलाकारों के नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद अफसर सफाई देने में लगे हैं। उनका कहना है कि आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम समारोह में शामिल हुए जोड़ों के परिजनों ने रखा था। इसकी स्वीकृति ली गई थी।
विज्ञापन

गांव के अटल मनरेगा पार्क में शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 26 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नय्यर, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक, बीडीओ रामदरश चौधरी सहित सांसद मछलीशहर के प्रतिनिधि शैलेंद्र पांडेय व केराकत विधायक के प्रतिनिधि आरडी चौधरी शामिल हुए। इसमें आर्केस्ट्रा की भी व्यवस्था की गई थी। भोजपुरी गीतों पर महिला कलाकारों ने खूब नृत्य किया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। उसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। बीडीओ रामदरश चौधरी का कहना था कि जिन जोड़ों की शादी हुई उनके परिवार वालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की थी। इसके लिए उन्होंने अनुमति ली थी। सभी स्थानीय कलाकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed