फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Connectivity built shramdan

श्रमदान कर बनाया संपर्क मार्ग

Mon, 29 Dec 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
Connectivity built shramdan
सवायन गांव की दलित बस्ती को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले जिस संपर्क मार्ग को बनवाने के लिए 25 साल से इंतजार हो रहा था, उसे गांव के लोगों ने खुद बना डाला। वह भी सिर्फ दो दिन में।
विज्ञापन


अब इस मार्ग को सरकारी अभिलेखों में भी श्रमदान दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई है। ग्रामीणों ने इस बात की आशंका जताई है कि अधिकारी इस पर निगरानी नहीं किए तो कोई ताज्जुब नहीं कि ग्रामीणों की मेहनत का लाभ उठाते हुए इस पर भी सरकारी धन जारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सवायन ग्राम पंचायत की दलित बस्ती से लालापुर डाकबंगला के पास मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सरकारी अभिलेखों में संपर्क मार्ग दर्ज है, लेकिन उसका निर्माण नहीं किया गया था। बस्ती के लोग पिछले 25 साल से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा के चुुनाव में भी ग्रामीणों को यह संपर्क मार्ग बनवाने के लिए खूब आश्वासन मिलते थे, लेकिन चुनाव बीतने के बाद कोई बस्ती में झांकने तक नहीं गया।

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेलकर निराश हो चुके ग्रामीणों ने खुद से मार्ग का निर्माण करने का संकल्प लिया। शनिवार की शाम को गांव के बुुधिराम, सुदीन, राम सहायिक, बलिकरन, रामप्यारे, वकील, सत्यनारायण, रमाकांत, हरिचरण, अरविंद, छोटेलाल, हौसिला आदि ने बैठक कर खुद से सड़क के निर्माण का फैसला लिया।

अगले दिन रविवार को सुबह छह बजे ही लोग फावड़ा लेकर मिशन पर जुट गए। इस बात की खबर गांव की अन्य बस्ती के लोगों को मिली तो वे भी फावड़ा लेकर पहुंच गए। देखते ही देखते सौ से अधिक मेहनतकश लोग रोड बनाने में लग गए। पहले दिन ही तीन सौ मीटर सड़क बनकर तैयार हो गई।


 दूसरे दिन सोमवार को भी ग्रामीणों ने श्रमदान किया और छह सौ मीटर तक मार्ग तैयार हो गया। अभी दो सौ मीटर सड़क निर्माण का काम और बाकी है।

मंगलवार तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। अब ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि इस पर ग्राम पंचायत या किसी अन्य एजेंसी द्वारा पैसे न भुगतान करा लिए जाएं, इसके लिए इस कार्य को अभिलेखों में भी श्रमदान घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed