फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress's roar march reached Madiyahoon for the rights of young farmers

Jaunpur News: युवा-किसानों के अधिकारों के लिए मड़ियाहूं पहुंची कांग्रेस की हुंकार यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress's roar march reached Madiyahoon for the rights of young farmers
कांग्रेस की रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की पूर्वांचल यात्रा मरियाहू में  संवाद । - फोटो : File Photo
मड़ियाहूं। युवाओं, छात्रों और किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कांग्रेस की रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की पूर्वांचल यात्रा मंगलवार को मड़ियाहूं पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर युवा, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लोगों से अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। मिर्जापुर से डॉ. राम प्रकाश गौतम के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा पूर्वांचल के 10 जिलों से होकर 10 सितंबर को वाराणसी में समाप्त होगी। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर रामपुर में कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा आरसी पांडेय ने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बाइक जुलूस के रूप में यात्रा जमालापुर पहुंची। जहां डॉ. अनित कुमार सिंह ने स्वागत किया। डॉ. राम प्रकाश गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार में युवा, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली गई है। यात्रा मड़ियाहूं तहसील पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक करके अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की। इस दौरान राजेश सचान, समी कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय, अर्जुन प्रसाद, अनिल यादव मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में संजय माली, अशोक सैनी, बार अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, गुलाब दुबे, साबिर, विनय तिवारी और रमेश चंद्र गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed