फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congressmen undertook padayatra amid restrictions, flag hoisting

पाबंदियों के बीच कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, किया ध्वजारोहण

Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congressmen undertook padayatra amid restrictions, flag hoisting
सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाते शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर झंडारोहण और पदयात्रा निकालने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। किसी को घर में ही कैद कर दिया गया तो किसी को रास्ते से पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। पाबंदियों के बीच ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्थापना दिवस मनाया। प्रशासन के इस कदम को लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास बताया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद में स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली। सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर वहां पर झंडारोहण किया। भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू, संगठन प्रभारी मुफ्ती मेंहदी, शहर उपाध्यक्ष गौरव सिंह सनी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयशंकर बिंद, बाबू राम, सैय्यद फरमान हैदर, बेलाल नदीम, हसीब खान सुरूर, गौरव सिंह मौजूद रहे। सत्यवीर सिंह को बदलापुर में आयोजित पदयात्रा में शामिल होना था। आधी रात में पुुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। सिकरारा के चौरामोहनदास गांव में शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला भी नजरबंद किया गया था। केराकत के पश्चिमी सिहौली चौराहे के पास स्थित पार्टी के कार्यालय पर पदयात्रा में पहुंचे कार्यकर्ताओं को एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक और कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने कार्यालय पर बैठा लिया। इसमें लालता प्रसाद चौधरी, आजाद कुरैशी, सुबाष सिंह, विकास तिवारी, खुर्शीद आलम, डॉ. संतोष गिरि, अमर बली, राम उजागर यादव, रास्ता दुबे, अब्दुल कलाम, जीवन राम, अंजनी कुमार, कंचन प्रसाद, अमरबली, वीर बहादुर सिंह शामिल रहे। गभिरन क्षेत्र के पिलकिछा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा व अन्य कार्यकर्ताओं हिरासत में लेकर पुलिस ब्लाक परिसर स्थित क्रांति स्तंभ पर ले आई, जहां माल्यार्पण किया गया। इसमें आजम जैदी, विनोद त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा, विजय वर्मा, हाशिम अली, प्रेमलाल यादव, परवेज अहमद, सत्यव्रत उपाध्याय,विकास अस्थाना, योगेंद्र दुबे, प्रभूराम, विश्रामराम, दिवाकर उपाध्याय, संतोष तिवारी शामिल रहे। मड़ियाहूं गोशाला से पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहीं सचिव सरिता पटेल, डॉ. राकेश उपाध्याय, उस्मान अली, देवेंद्र मिश्रा, विनय शुक्ला ,राम सिंह बांकुरे, डॉ. आरसी पांडेय, शिव मिश्रा, देवानंद मिश्रा, डॉ. रविंद्र मिश्रा ,मनीष दुबे ,विनय कुमार तिवारी, संजय माली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बक्शा में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह बाबा, देवराज पांडेय, नंदलाल गौतम, दीपक उपाध्याय, नीलम साहू, सरिता, जयशंकर दुबे, जितेंद्र पाठक, मंगला मिश्र आदि को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed