फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress took out a padyatra with the slogan 'Shoot BJP, reduce inflation'

भाजपा भगाओ महंगाई घटाओ नारे के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress took out a padyatra with the slogan 'Shoot BJP, reduce inflation'
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाल कर सभी को जागरूक किया। नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने भाजपा भगाओ नारे के साथ पदयात्रा की।
विज्ञापन

समापन पर प्रदेश प्रवक्ता हदयनारायण मुन्ना व प्रमोद के सिंह ने कहा कि महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ,चरम पर है बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। आज महंगाई की मार से परेशान जनता कांग्रेस साथ आ गई है। इस पदयात्रा का नाम ‘भाजपाई ढोलकी पोल खोल’ रखा है। पदयात्रा का मकसद महंगाई और बेरोजगारी का विरोध करना है। ब्लॉक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला ने कहा कि जिस लोकतंत्र की स्थापना के लिए कांग्रेस ने त्याग बलिदान दिया। उसे तानाशाही ताकत समाप्त करने पर लगी हुई है। नगर मंडल अध्यक्ष शहजादे अंसारी ने कहा कि इस पदयात्रा का मकसद महंगाई और बेरोजगारी का विरोध करना है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम रोज आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। इस अवसर राधेश्याम गुप्ता मल्लू, प्रमोद के सिंह, जय सिंह यादव, रतन चंद राजू ,जय प्रकाश तिवारी, अंकित पांडेय, दिनेश शुक्ला, कैलाश नाथ पाल, कृपा शंकर पटेल, हीरा लाल, अकील अहमद, बबलू सरोज, ईश्वर चंद सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed