फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress's performance to complete the incomplete bridge work

अधूरे पुल का काम पूरा करने को कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 30 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress's performance to complete the incomplete bridge work
केराकत क्षेत्र के बेलांव-पराऊगंज संपर्क मार्ग के बीच गोमती नदी पर बनने वाले बीरमपुर-भडे़हरी सेतु के 10 साल बाद भी अधूरे होने पर लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीरमपुर-भडेहरी घाट सेतु निर्माण कार्य पर 2017 तक 924.38 लाख व्यय कर भौतिक प्रगति 60 प्रतिशत दिखाया था। इसके बाद 27 मार्च 2020 को मूल स्वीकृत 994.54 लाख की जगह 1596.82 लाख रुपये धनराशि प्राप्त करने किया गया। लेकिन एक वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा सका। चेतावनी दिया कि जल्द ही कांग्रेस जिला मुख्यालय पर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान सूरज सिंह, अनिल सोनकर, डा.सन्तोष गिरि, आकाश सिंह, लालता चौधरी, आजाद कुरैशी, आशीष यादव, रामप्रवेश, रामआशीष यादव, डा. संतोष कन्नौजिया, अशोक शुक्ला, बृजेश चौबे, अंकित सिंह, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed