फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Confusion over issue of opposition CAA: Moti Singh

मुद्दाविहिन विपक्ष सीएए पर फैला रहा भ्रम: मोती सिंह

Sat, 08 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Confusion over issue of opposition CAA: Moti Singh
सिकरारा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने नागरिका संशोधन कानून (सीएए) पर विपक्ष के आरोपों को निराधार करार दिया है। कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष देश को गुमराह करने में जुटा है। विपक्ष का एकमात्र एजेंडा जनहित में किए जा रहे कार्यों का विरोध करना है। सीएए नागरिकता देने का कानून है, न कि लेने का।
विज्ञापन

शुक्रवार को गहनी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेल रहे अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए यह कानून लाया गया है। कांग्रेस को इस पर भ्रम फैलाने से शर्म आनी चाहिए। शाहीनबाग के जरिए सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर राजनैतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। निराश्रित मवेशियों की समस्या पर उन्होंने कहा कि हर गांव में गौशाला बनवाने का निर्देश दिया गया है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद न हो। उन्होंने जनपद मुख्याल तथा अन्य प्रमुख नगरों में जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु केंद्रीय परिवहन मंत्री से ओवरब्रिज बनाने के लिए वार्ता की बात कही। इस मौके पर एमलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, भाजपा नेता सतीश सिंह गुड्डू, बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, राज सिंह, बीडीसी अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed