फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   conflict in weding reception

डीजे पर डांस को लेकर बाराती और घराती भिड़े

Fri, 29 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के परियत बाजार से मड़ियाहूं थाना के नयेपुर गांव में आई बारात में द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर घराती और बाराती पक्ष आपस में भिड़ गए। फरमाइसी गाने को लेकर घराती और बराती के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें बाराती पक्ष के दर्जनों लोगों को चोट आई। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। काफ ी समय के बाद गांव वालों के बीच सुलह समझौता के बाद शादी की रस्म पूरी हुई। 
विज्ञापन

 

परियत गांव के खेतई के पुत्र अवधेश की शादी मड़ियाहूं थाना के नयेपुर गांव बजरंगी लाल की पुत्री सोनी के साथ तय हुई। 27 अप्रैल को बारात नयेपुर गांव पहुंची। आव भगत के बाद रात नौ बजे द्वारपूजा के लिए बाराती पक्ष के लोग डीजे पर नाचते हुए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए। इसी बीच में घराती पक्ष के कुछ लड़के आकर नाचने लगे और अपनी मनपसंद के फ रमाइसी गीत लगाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर बाराती पक्ष ने नाराजगी जताई। विरोध मारपीट मे बदल गई।

विज्ञापन

 

जिसमें शिवशंकर, सुनील, मुन्ना यादव, रमेश यादव, नन्हू पवन, कृष्णा यादव, भोथू सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। जब तक दोनों पक्ष के लोग समझते तब तक विवाद काफ ी बढ़ चुका था। बारात पक्ष की तरफ के गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। घरातियों ने दूल्हे को एक घर में बंद कर लिया था। रात बीत जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed