फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complaints Returned Without Problem Solving

संपूर्ण समाधान दिवस: बिना समस्या समाधान के ही लौटे 480 फरियादी

Tue, 16 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Complaints Returned Without Problem Solving
संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर केराकत तहसील में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम चंद्र प्रेश पाठक। स? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 525 लोगों ने प्रार्थना पत्र सौंपा जिनमें मात्र 45 लोगों की समस्याओं का ही मौके पर समाधान हो सका। वहीं 480 फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शेष मामलों के समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में सदर तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम नितिश कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 70 लोगों ने प्रार्थना पत्र सौंपा, लेकिन मौके पर मात्र सात लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन

केराकत: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नहीं पहुंचने पर एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। कुल 132 प्रार्थना पत्रों में मात्र पांच का मौके पर समाधान हो सका। शाहगंज: तहसील परिसर स्थित निर्माणाधीन सभागार में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने समस्याएं सुनी। कुल 51 प्रार्थना पत्रों में सात का ही समाधान हुआ। मछलीशहर: तहसील सभागार में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने समस्याएं सुुनी। कुल 93 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 10 फरियादियों की समस्याओं का निपटारा हुआ। मड़ियाहूं: तहसील सभागार में एसडीएम संजय मिश्रा ने समस्याएं सुनी। कुल 118 प्रार्थना पत्रों में आठ प्रार्थना पत्रों का समाधान हुआ। बदलापुर: तहसील सभागार में एसडीएम केके मिश्र ने समस्याएं सुनी। इस दौरान 61 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा। मात्र आठ लोगों को ही मौके पर समाधान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed