फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complaint found correct, secretary suspended for embezzlement of five lakhs

शिकायत मिली सही, पांच लाख के गबन में सचिव निलंबित

Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Complaint found correct, secretary suspended for embezzlement of five lakhs
करंजाकला ब्लाक के भकुरा गांव के ग्राम पंचायत सचिव रवीश कुमार मौर्य को चार लाख 92 हजार रुपये के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ अनुपम शुक्ल ने मामले की जांच डीडीओ बीबी सिंह को सौंपा था। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ संतोष कुमार ने आरोपित सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने अपने दिए गए रिपोर्ट में बताया है कि स्थलीय निरीक्षण से पता चला कि गांव में बिना कार्य कराए ही दो लाख दस हजार 359 रुपये निकालने और एक ही कार्य को दो बार दिखाकर दो लाख 70 हजार रुपये निकाले गए। इतना ही नहीं दूसरे गांव के निवासियों को भकुरा का दिखाकर मनरेगा मजूदरी का तकरीबन 11 हजार रुपये का भुगतान करा दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के नाम 20-20 हजार रुपये की वसूली किया जाना पाया गया, जबकि राशन कार्ड बनवाने की एवज में पांच से छह सौ रुपये तक की वसूली किया गया मिला। विधवा व दिव्यांग पेंशन पात्रों को दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जाना पाया गया। जब जांच अधिकारी ने सचिव से भुगतान को लेकर बिल व बाउचर मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके। वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर होने के बाद डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित कर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 4.92 के गबन की शिकायत जांच में सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed