{"_id":"646e40a190624955ad09c7a5","slug":"complaint-against-three-including-vice-chancellor-of-purvanchal-university-jaunpur-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सहित तीन के खिलाफ परिवाद, छात्र के अंकपत्र में गड़बड़ी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सहित तीन के खिलाफ परिवाद, छात्र के अंकपत्र में गड़बड़ी का मामला
Wed, 24 May 2023 10:21 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 24 May 2023 10:21 PM IST
सार
स्थायी लोक अदालत ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलाधिपति व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ परिवाद दर्ज करके नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी।
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलाधिपति व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ स्थायी लोक अदालत ने परिवाद दर्ज करके नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नेवढिया थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी भारती जिलेदार ने कुलाधिपति, कुलपति व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ परिवाद दायर कर बताया कि उसने बलदेव पीजी कॉलेज वाराणसी से बीएससी उत्तीर्ण किया था। तब कॉलेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध था।
विज्ञापन
अंक चढ़ाने में त्रुटि हो गई थी। इसके लिए कॉलेज के प्राचार्य व विश्वविद्यालय के अफसरों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नौकरी के लिए जहां भी अंकपत्र लगाते हैं, वहां इसे फर्जी बताया जाता है। इससे भविष्य दांव पर लग गया है। इसका संज्ञान लेते हुए ही स्थायी लोक अदालत ने परिवाद दर्ज करके नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, मिलिट्री पुलिस के लिए 240 बेटियों ने मारी बाजी