फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complainants will no longer wander around in the Collectorate: A hi-tech waiting room will be built at a cost of Rs 20 lakh

कलेक्ट्रेट में अब नहीं भटकेंगे फरियादी : 20 लाख की लागत से बनेगा हाईटेक प्रतीक्षालय

Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Complainants will no longer wander around in the Collectorate: A hi-tech waiting room will be built at a cost of Rs 20 lakh
जौनपुर। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के इलाकों से कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों को अब चिलचिलाती धूप या बारिश में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों के लिए एक आधुनिक और आरामदायक प्रतीक्षालय कक्ष के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना पर कुल 20.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में हर दिन औसतन तीन हजार से ज्यादा लोग जनसुनवाई और अन्य सरकारी कार्यों के लिए आते हैं। वर्तमान में बैठने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को काफी असुविधा होती थी। क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत बनने वाले इस प्रतीक्षालय में पर्याप्त कुर्सियां, पंखे और पेयजल की उत्तम व्यवस्था होगी, जो लोगों को मौसम की मार से बचाएगी। जिला प्रशासन की ओर से 20,47,500 रुपये के बजट को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रतीक्षालय विशेष रूप से उन ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा जो लंबी दूरी तय कर अपनी शिकायतें लेकर मुख्यालय आते हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस नई सुविधा से कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का माहौल और अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed