फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complainant who came to get justice in land dispute sent to jail

Jaunpur News: जमीन विवाद में न्याय पाने पहुंचे फरियादी को भेजा जेल

Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Complainant who came to get justice in land dispute sent to jail
केराकत। तहसील क्षेत्र के बोदरी गांव निवासी युवक का एसडीएम से बहस करना भारी पड़ गया। लंबे समय से चल रहे जमीन केे विवाद मामले में न्याय न मिलने पर सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे युवक ने एसडीएम से ऊंची आवाज में अपनी बात कही। इससे नाराज एसडीएम ने उसका शांतिभंग में चालान करने का आदेश दे दिया। गांव निवासी अच्छेलाल लंबे समय से अपने जमीन से जुड़े विवाद को लेकर परेशान थे। कई बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर वह तहसील पहुंचे। वहां वह एसडीएम से अपनी समस्या बताते हुए ऊंची आवाज में बोलने लगे। एसडीएम ने उन्हें संयम व शांति से बात करने की हिदायत दी लेकिन वह अपनी नाराजगी व्यक्त करते रहे। उपजिलाधिकारी ने उनके इस व्यवहार को अनुचित मानते हुए उन्हें अनुशासन में रहने की चेतावनी दी। इसके बाद भी फरियादी शांत नहीं हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस बुलाकर चालान करने का आदेश दिया। कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को उचित ठहराया जबकि कुछ ने इसे आम जनता की आवाज दबाने की कोशिश बताया। एसडीएम ने बताया कि फरियादी द्वारा कार्यालय में अनुशासनहीनता की गई। बार-बार समझाने के बाद भी न मानने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed