फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Company escaped from the unemployed by millions

बेरोजगारों से लाखों ऐंठकर कंपनी फरार

Tue, 25 Aug 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Company escaped from the unemployed by millions
जौनपुर। लॉक डाउन के दौरान रोजगार देने के नाम पर एक कंपनी बेरोजगारों से लाखों रुपये ऐंठ कर फरार हो गई है। ठगी के शिकार युवाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

ठगी के शिकार युवाओं ने बताया कि हिब्कस नाम की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सैनिटरी पैड व नैपकिन की पैंकिंग का रोजगार देने का हवाला देते हुए उनका साक्षात्कार लिया। उन्हें प्रतिमाह साढ़े 12 हजार रुपये तनख्वाह देने की बात कही। करीब 50 से अधिक युवक-युवती का कंपनी के प्रतिनिधियों ने चयन किया। खुद को मैनेजर बताने वाले व्यक्ति ने सभी को ऑफिस व फिल्ड का काम भी सौंप दिया। उन्हें बताया गया कि गांव-गांव जाकर महिलाओं की टीम बनानी होगी। एक टीम में कम से कम 12 से 25 महिलाएं को शामिल कर उनसे नैपकिन और सैनिटरी पैड की पैकिंग का काम कराया जाएगा। इसके बदले उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह देने की बात कही गई। कंपनी ने कोविड किट देने के नाम पर तकरीबन 4500 महिलाओं से 150 रुपये भी वसूलवाए। करीब साढ़े 6 लाख रुपये एकत्रित करने के बाद वह फरार हो गए। कलेक्ट्रेट पहुंचे संकल्प मिश्र, मो. यास्मीन, प्रीति गौतम, शिवानी निषाद, आदित्य नारायण सिंह, शुभम उपाध्याय, अरविंद सिंह, गौरव सिंह, संजय कुमार, भारती श्रीवास्तव आदि ने डीएम को पत्र देकर कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई व पैसा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed