फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Colleges will have to update the master data of scholarships by August 15

Jaunpur News: 15 अगस्त तक कॉलेजों को अपडेट करना होगा छात्रवृत्ति का मास्टर डेटा

Wed, 12 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Colleges will have to update the master data of scholarships by August 15
- छात्रवृत्ति आवेदन के लिए सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, कॉलेजों को जारी किया पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 15 अगस्त तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपना मास्टर डेटा अपडेट और प्रमाणित करना होगा। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन सितंबर से शुरू होगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय ने 30 जुलाई को जारी सूचना में महाविद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिया था। छात्रवृत्ति के लिए नवीन छात्रों के आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। जिन महाविद्यालयों का मास्टर डेटा अभी तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर शामिल नहीं है, उन्हें 22 जुलाई से 15 अगस्त तक अपने जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर डेटा अपलोड करना होगा। इसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार सीटों की संख्या, निर्धारित शुल्क और सेमेस्टर समेत अन्य जरूरी सूचनाएं दर्ज करनी होंगी। इसके बाद महाविद्यालय को डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से मास्टर डेटा प्रमाणित करना होगा। जिन महाविद्यालयों का मास्टर डेटा पहले से छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज है, उन्हें भी 15 अगस्त तक अपने संस्थान से संबंधित सूचनाओं और विवरण को अपडेट कर डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना होगा। मास्टर डेटा पूरा करने के बाद उसकी हार्डकॉपी, एआईएसएचई प्रमाणपत्र और संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता से संबंधित अभिलेख अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने होंगे।
ईडब्ल्यूएस सीटों का भी देना होगा प्रमाणपत्र
जिन महाविद्यालयों में मूल सीटों के अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है, उन्हें ईडब्ल्यूएस सीटों का प्रमाणपत्र और संबंधित अभिलेख भी 15 अगस्त तक अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद ही संबंधित प्रमाणपत्र को छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। समय से मास्टर डेटा और संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

15 सितंबर से शुरू होगा नवीनीकरण आवेदन
कक्षा 12 से उच्चतर कक्षाओं के नवीनीकरण छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। छात्र 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी संस्थान में जमा कर सकेंगे। शिक्षण संस्थान 15 सितंबर से 25 अक्टूबर तक बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक और उपस्थिति दर्ज करने के बाद ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण करेंगे। विश्वविद्यालय अथवा संबंधित एफिलिएटिंग एजेंसी की ओर से छात्रों, पाठ्यक्रमों और संस्थानों का सत्यापन या अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों और संस्थानों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया 15 सितंबर से 5 नवंबर तक होगी। एनआईसी की ओर से 6 से 20 नवंबर तक डेटा की स्क्रूटनी की जाएगी। जनपदीय समिति 21 से 26 नवंबर तक पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत कर डिजिटल हस्ताक्षर से डेटा लॉक करेगी। 27 से 30 नवंबर तक मांग सृजन और 1 से 10 दिसंबर तक आधार सीडेड बैंक खातों में छात्रवृत्ति राशि के भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए छात्रों के आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक
नवीन छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक होगा। आवेदन का फाइनल प्रिंट 16 सितंबर से 2 नवंबर तक निकाला जा सकेगा। छात्र 16 सितंबर से 4 नवंबर तक आवश्यक अभिलेखों के साथ हार्डकॉपी संस्थान में जमा करेंगे। शिक्षण संस्थान 16 सितंबर से 10 नवंबर तक आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण करेंगे। विश्वविद्यालय या संबंधित एजेंसी 16 सितंबर से 25 नवंबर तक वास्तविक छात्र संख्या और पाठ्यक्रम की प्रामाणिकता का सत्यापन करेगी। एनआईसी 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक डेटा की स्क्रूटनी करेगा। जनपदीय समिति 6 से 15 दिसंबर तक पात्र छात्रों के डेटा को स्वीकृत कर लॉक करेगी। 16 से 20 दिसंबर तक मांग सृजन और 21 से 31 दिसंबर तक आधार सीडेड बैंक खातों में छात्रवृत्ति राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed