फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   College managers' anger erupted against the PU administration

Jaunpur News: पूविवि प्रशासन के खिलाफ फूटा कॉलेज प्रबंधकों का गुस्सा

Wed, 11 Jun 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
College managers' anger erupted against the PU administration
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक प्रशासन की नीतियों को लेकर स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधकों में गहरा असंतोष है। विवि प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे विलंब शुल्क और अर्थदंड के खिलाफ कॉलेज प्रबंधकों के महासंघ ने बुधवार को आपात बैठक बुलाई।
विज्ञापन

बैठक में दर्जनों महाविद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे। प्रबंधकों ने खुलकर विवि की नीतियों पर सवाल उठाए और इसे शिक्षा के लिए खतरनाक बताया।
खासकर वह स्थिति जब विवि द्वारा अस्थायी रूप से मान्यता बढ़ाने के बावजूद भी महाविद्यालयों से 30,000 प्रतिवर्ष अर्थदंड के रूप में वसूला जा रहा है। प्रबंधकों का कहना था कि यह दंड न तो शासनादेश के तहत है और न ही विवि के पास इसका कोई वैध आधार है, फिर भी इसे जबरन थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित कई प्रबंधकों ने एक सुर में कहा कि इन नीतियों के कारण महाविद्यालयों का संचालन असंभव होता जा रहा है। एक प्रबंधक ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे में कॉलेज बंद कर चाभी विवि को ही सौंप देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवि के पास न तो समस्याएं सुनने का समय है और न ही समाधान की इच्छाशक्ति। विलंब शुल्क और अर्थदंड की शृंखला पिछले कुछ वर्षों से लगातार चल रही है। विवि ने हर छोटे-बड़े कार्य में विलंब शुल्क जोड़ कर कॉलेजों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है।
परीक्षा फार्म विलंब से भरने पर, प्रयोगशाला शुल्क विलंब से जमा करने पर, प्रोविजनल पत्र लेने में देरी होने पर-हर जगह अर्थदंड की लंबी सूची सामने आती है। यह कॉलेजों की वित्तीय हालत को पूरी तरह जर्जर कर रहा है। प्रबंधकों ने यह भी आरोप लगाया कि विवि के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता प्राइवेट एजेंसियों और दलालों से है, जो महाविद्यालयों को परेशान कर दलाली से लाभ कमाने में जुटे हैं। ऐसे में जब कोई कॉलेज नियमों के अनुरूप चलने की कोशिश करता है तो उसे ही परेशान किया जाता है।

इस बैठक में महासंघ के संरक्षक अशोक दुबे, भूपेंद्र यादव, मनीष यादव, विनय सिंह, विनोद तिवारी, रत्नेश तिवारी, संजय सिंह, राघवेंद्र कुमार, अंजनी राजकुमार मौर्य सहित पूर्वांचल क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन कॉलेजों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed