फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clothes press returned five lakh jewels

कपड़े प्रेस करने वाले ने लौटाए पांच लाख के गहने

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Clothes press returned five lakh jewels
जौनपुर। शहर के ओलंदगंज में कपड़े प्रेस करने वाले ग्राहकों पांच लाख के गहने लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
विज्ञापन

यूपी सिंह कालोनी निवासी इंद्र प्रकाश सिंह हरगोविंद सिंह इंटर कालेज जफराबाद में शिक्षक हैं। शुक्रवार को सुबह कपड़े प्रेस करने के लिए ओलंदगंज रुहट्टा रोड पर स्थित हीरालाल की दुकान पर देकर स्कूल चले गए। शाम को इंद्र प्रकाश की पत्नी शैल सिंह किसी शादी समारोह में जाने के लिए तैयारी होने लगीं तो पाया कि गहनों की पोटली गायब है। गहने ढूंढने के लिए उन्होंने पूरा घर खंगाल डाला। आलमारियों में रखे कपड़ों को उलट पलट डाला। इसी दौरान इंद्र प्रकाश सिंह के मोबाइल फोन पर हीरालाल का फोन आया। उसने बताया कि उन्होंने जिस बैग में कपड़े प्रेस करने के लिए दिये थे उसमें एक पोटली मिली है, जिसमें गहने रखे हैं। इंद्र प्रकाश फौरन हीरालाल की दुकान पर पहुंचे। हीरालाल की इस ईमानदारी पर इंद्र प्रकाश ने उन्हें ईनाम के तौर पर कुछ धन देने का प्रयास किया लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed