फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   class five students could not solve two digit multiplication and division

Jaunpur News: कक्षा पांच के छात्र नहीं हल कर सके दो अंक का गुणा और भाग

Wed, 07 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
class five students could not solve two digit multiplication and division
मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रायपुर बच्चों से सवाल पूछते बीएससी डॉक्टर गोरखनाथ ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। निपुण अभियान के तहत गणित और भाषा की क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों में पांचवीं कक्षा के बच्चे दो अंकों का गुणा और भाग नहीं कर पा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रायपुर के निरीक्षण के दौरान इसका पता चला। उन्होेंने शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने मंगलवार को चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच में तीन विद्यालयों की स्थिति ठीक थी। छात्रों के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए और उसके बाद छात्रों से सवाल किए। मुंगराबादाशाहपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रायपुर में कक्षा पांच के तीन छात्रों से दो अंक का गुणा और भाग पूछा। छात्र सवाल हल नहीं कर करे सके। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। शिक्षकों को अपने कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। प्रधानाध्यापक पिंकी गौतम, सहायक अध्यापक अरविंद त्रिपाठी, आकाश जायसवाल, अभिषेक कुमार और शिक्षामित्र ऊषा सिंह के वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सिकरारा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मसीदा और सुजानगंज के प्राथमिक विद्यालय नगौली का भी निरीक्षण किए। नगौली में छात्रों की संख्या ठीक मिली। सभी शिक्षक उपस्थित मिले। यहां अधिगम स्तर भी ठीक मिला, ऐसे में शिक्षकों की सराहना किए। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि विद्यालयों की नियमित रूप से जांच की जा रही है। पठन-पाठन में लापरवाही करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बच्चों संग चखा एमडीएम
बदलापुर । एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने मंगलवार को महराजगंज विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों संग बैठकर मध्याह्न भोजन का स्वाद भी लिया। एसडीएम जब विद्यालय में पहुंचे तो बच्चे मध्याह्न भोजन लेने के लिए बैठे थे। वे भी कतार में बैठ गए और एमडीएम चखा। मेन्यू के अनुसार चावल व सब्जी युक्त दाल बनी थी। उन्होंने कायाकल्प के कार्यों, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, अध्यापकों व छात्रों की उपस्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed