फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clarification sought from 25 absentee employees

गैरहाजिर 25 कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Clarification sought from 25 absentee employees
जौनपुर। सीडीओ अनुपम कुमार शुक्ला ने मंगलवार को जांच में गैरहाजिर मिलने वाले विभिन्न विभाग के 25 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण की नोटिस दी है। कारण सोमवार को डीएम की ओर से किए विकास भवन के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिसके बाद डीएम के निर्देश के बाद सीडीओ ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार सिंह ने सोमवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास भवन में मौजूद विभिन्न कार्यालयों में 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय में एक, मनरेगा में दो, जिला विकास कार्यालय चार, जिला पंचायत राज कार्यालय में छह, डीआरडीए में तीन आरईडी में चार, एनआरएलएम में तीन और नेडा में एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया था, जिसके बाद डीएम ने सीडीओ को सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने मंगलवार को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दी। साथ ही समय से कार्यालय आने और ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed