फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   civil bar election

दिनेश प्रताप सिंह अध्यक्ष और अनिल चुने गए मंत्री 

Sun, 24 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
civil bar election
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में शनिवार को निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह।

विज्ञापन
गहमागहमी के बीच शनिवार को हुए दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह अध्यक्ष और अनिल सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। मतदान के बाद देर शाम को मतों की गिनती पूरी कर परिणाम भी घोषित कर दिया गया। चुनाव में कुल  2420 मतदाताओं में से 2120 मतदाताओं ने वोट डाले। 

अध्यक्ष पद के लिए दिनेश प्रताप सिंह को कुल 904 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ब्रजनाथ पाठक को 872 मत मिले। 32 मतों से दिनेश प्रताप सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रामेश्वर पांडेय को 26 मत, समर बहादुर यादव को 308 मत मिले।
विज्ञापन


पांच मत निरस्त पाए गए। मंत्री पद के लिए अनिल सिंह 557 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश पांडेय को 536 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हुए चुनाव में श्यामलकांत श्रीवास्तव 1041 और इंद्रजीत मिश्र 884 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि लालबहादुर यादव को 737 और मो. मुमताज अली को 608 मत मिले। सह मंत्री पद पर ओम प्रकाश पाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार यादव को 196 मतों से पराजित किए।  लेखा निरीक्षक पद के लिए सुरेंद्र सिंह चौहान 819 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक सिंह को 626 मत मिले।


उप मंत्री के दो पदों के लिए संतराम दीक्षित 626 और अंगद प्रसाद मौर्य 563 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम आने के बाद अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव अधिकारी बीडी सिंह, प्रेमशंकर और संतोष श्रीवास्तव  की मौजूदगी में सुबह नौ  बजे चुनाव शुरू होकर चार बजे तक चला। पांच बजे से मतों की गिनती शुरू हुई आर सात बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। कार्यकारिणी के सात पदो के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed