फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cigarettes and matches were found in the prison barracks

जेल की बैरकों में मिले सिगरेट और माचिस

Mon, 08 Jun 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 08 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cigarettes and matches were found in the prison barracks
 डीएम और एसपी ने रविवार को फोर्स के साथ जिला कारागार में छापा मारकर दो घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान कई बैरकों से माचिस और सिगरेट मिले।
विज्ञापन


 इस पर बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसी आपत्तिजनक वस्तुएं जेल में नहीं पहुंचनी चाहिए। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रविवार को प्रदेशभर की जेलों में छापेमारी की गई। सुबह 9:30 बजे डीएम भानुचंद्र

गोस्वामी और एसपी भारत सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम जिला कारागार पहुंची। इनके साथ पुलिस के तीन क्षेत्राधिकारी, छह थाना प्रभारी, पीएसी, ़क्यूआरटी टीम और क्राइम ब्रांच की टीम  के साथ अपर
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी भी पुलिस बल के साथ थे। जेल के सभी बैरकों की तलाशी ली गई। कई बैरकों से माचिस और         सिगरेट मिले। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से पूछा कि ये वस्तुएं जेल के अंदर कैसे पहुंची?
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए जाएं। डीएम ने कहा कि फिर ऐसी आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गईं
तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने भारत सिंह यादव ने कहा कि जेल में आकस्मिक चेकिंग अक्सर कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed