फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children will not participate in the campaign

Jaunpur News: प्रचार में नहीं शामिल होंगे बच्चे

Sat, 11 May 2024 11:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Children will not participate in the campaign
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता की जानकारी दी गई। प्रेक्षकों ने हिदायत दी कि किसी भी राजनीतिक रैली या प्रचार में बच्चों को शामिल नहीं करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंफलेट पर मुद्रक का नाम, पता व संख्या अंकित होना जरूरी है। आपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशी को तीन बार प्रिंट मीडिया में इसकी जानकारी प्रकाशित करानी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जाति आधारित पंचायतें नहीं की जाएंगी। प्रचार के दौरान, मंदिर, मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि जिन शर्तों पर अनुमति दी जा रही है, उसका पालन किया जाए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed