फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children in 67 schools who missed the measles-rubella vaccine will get the shotChildren in 67 schools who missed the measles-rubella vaccine will get the shot

Jaunpur News: मिजल्स-रूबेला टीकाकरण से वंचित 67 विद्यालयों के बच्चों को लगेगा टीका

Wed, 12 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Children in 67 schools who missed the measles-rubella vaccine will get the shotChildren in 67 schools who missed the measles-rubella vaccine will get the shot
जौनपुर। बच्चों को मिजल्स (खसरा) व रुबेला बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान टीका लगवाने से वंचित जिले के 67 विद्यालयों के करीब सात हजार बच्चों के टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 18 से 28 अगस्त तक अभियान चलेगा। जिले में 2799 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। पहले चरण में 16 से 27 फरवरी तक चले टीकाकरण अभियान में 2732 विद्यालयों में बच्चों का टीका लगाया किया गया था।
विज्ञापन

इस अभियान करीब 2.15 बच्चों को टीकाकरण किया गया था। इस अभियान में 67 विद्यालयों के करीब 10 हजार बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए थे। अभियान के दौरान छूटे बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए 18 अप्रैल से अभियान शुरू होगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। जिले में कक्षा 1 से 5 तक 2.25 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभियान के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग, विकास विभाग व अन्य सहयोगी संस्थाओं में समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सहयोग से सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शुक्ल का कहना है कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। बच्चों के इसे समय पर लगवाने की जरूरत है। टीका लगने के बाद बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे वह बीमार नहीं पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 487 टीमें की गई गठित : छात्रों को बीमारी से बचाने के लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed