फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief trustee of Maihar Devi temple passes away

मैहर देवी मंदिर के मुख्य न्यासी का निधन........

Fri, 04 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief trustee of Maihar Devi temple passes away
शहर के परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर के मुख्य न्यासी महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल (65) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वाराणसी के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। महंत सूर्यप्रकाश उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनका शव वाराणसी से जौनपुर लाया गया। शहर के रामघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बड़े पुत्र रविकांत जायसवाल ने मुखाग्नि दी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, विनय बरोतिया, आशुतोष जायसवाल, संजीव साहू, जायसवाल क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता मुन्ना आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed