फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chhapra Express stopped for five hours due to track repair, passengers created ruckus

Jaunpur News: ट्रैक मरम्मत के कारण पांच घंटे रोकी गई छपरा एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा

Wed, 01 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Chhapra Express stopped for five hours due to track repair, passengers created ruckus
वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड के महगावां स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक का घेराव करते यात्री। संवाद - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। लखनऊ से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को ट्रैक की मरम्मत के कारण मंगलवार को पांच घंटे तक महगांवा स्टेशन के आउटर पर खड़ा कर दिया गया। ट्रेन में एक मरीज की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे सीएचसी भेजा गया। एसएससी जीडी के अभ्यर्थियों ने परीक्षा छूटने पर हंगामा किया। स्टेशन पर पहुंचकर नारेबाजी की। ट्रेन में 200 अभ्यर्थी सवार थे।
विज्ञापन

छपरा एक्सप्रेस वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर महगांवा स्टेशन के आउटर पर भोर में 4.15 बजे पहुंची। करीब पांच घंटे तक वहीं खड़ी रही। देर तक ट्रेन खड़ी रहने पर यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। ट्रेन में सवार एसएससी जीडी के अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रैक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जौनपुर जंक्शन की तरफ से आ रही मालगाड़ी को ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन के चलते रोकना पड़ा।
विज्ञापन

काफी देर तक ट्रेन खड़ी रहने के कारण एक मरीज की हालत बिगड़ने लगी। यात्रियों ने गार्ड से इलाज कराने के लिए निवेदन किया। महंगावा स्टेशन अधीक्षक से संपर्क कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगवाकर उसे अस्पताल भेजा गया। मरीज के मुंह से खून आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरीके से ट्रैक को खाली कराकर ट्रेन को महगांवा स्टेशन पर लाकर खड़ा किया गया। वहां यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में घुसकर हंगामा किया। आरपीएफ के जवानों की यात्रियों से नोक-झोंक भी हुई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि सभी ट्रेनों को पास दिया जा रहा था। केवल छपरा एक्सप्रेस को रोका गया था। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से रेलवे के अधिकारियों से की। महगांवा से ट्रेन 9.40 बजे वाराणसी की तरफ रवाना हुई।

जौनपुर जंक्शन से लेकर खेतासराय के दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। ट्रैक संख्या एक व दो पर दो दिन के लिए दोनों ट्रैक को बंद कर दिया गया है, जिससे ट्रेन के संचालन में थोड़ी दिक्कत है। ट्रैक में समस्या के कारण छपरा एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। बाद में उसे रवाना किया गया। अमित कुमार, स्टेशन अधीक्षक, महगांवा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed