फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Check dam will be built at nine places with Rs 2.66 crore, proposal sent

Jaunpur News: 2.66 करोड़ से नौ जगहों पर बनेगा चेकडैम, भेजा प्रस्ताव

Sat, 06 Jan 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Check dam will be built at nine places with Rs 2.66 crore, proposal sent
जल संरक्षण व मिट्टी कटान रोकने के लिए लघु सिंचाई विभाग मनरेगा के सहयोग से जिले में नौ जगहों पर चेकडैम का निर्माण कराएगा। इसके लिए मनरेगा को दो करोड़ 66 लाख का प्रस्ताव एक सप्ताह पहले भेजा गया।
विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने पर चेकडैम का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि जल संरक्षण कर किसान आसानी से सिंचाई कर सकें। वर्तमान में विभाग पांच जगहों पर चेकडैम का निर्माण करा रहा है। जलस्तर घट जाने से गर्मी शुरू होते ही पानी की सतह जमीन में नीचे चली जाती थी, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

किसानों को इस समस्या से उबारने के लिए शासन की ओर चेकडैम निर्माण कराया जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग के मुताबिक जिले में अब तक करीब 80 चेकडैम का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में पांच जगहों चेकडैम का निर्माण चल रहा है अब नौ और जगहों पर चेकडैम का निर्माण कराने के लिए मनरेगा को दो करोड़ 66 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................
इन जगहों पर बनेगा चैक डैम
बदलापुर ब्लॉक के बलुआ ग्रामसभा में, महाराजगंज के लमहन, सुजानगंज में करनौली, सुइथाकला में भूरीपुर, बरसठी में दताव, चंद्रभानपुर, मुफ्तीगंज में बलईपुर भौह सिंहपुर में चेकडैम के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed