{"_id":"67b6242dca1727fd890d5157","slug":"cheating-of-twenty-lakhs-on-the-pretext-of-job-jaunpur-news-c-193-1-va11001-130002-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नौकरी का झांसा देकर बीस लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नौकरी का झांसा देकर बीस लाख की ठगी
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौकरी का झांसा देकर बीस लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पूरेजोरावर (नीभापुर ) गांव निवासी महेश पांडेय ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात एक मित्र के माध्यम से राहुल कुमार सैनी व आलोक पांडेय से हुई।
राहुल ने रेलवे बोर्ड में जान पहचान के लोग से नौकरी के लिए 20 लाख रुपये मांगा। राहुल पर विश्वास करते हुए उसके कानपुर के बैंक खाते में विभिन्न तिथियों में लगभग 10 लाख रुपये डाले।
फिर राहुल सैनी के कहने पर सत्यम पांडेय के वाराणसी बैंक खाते में विभिन्न तिथियों में लगभग 4 लाख रुपये भेजा गया। बाकी के 6 लाख रुपये नकद लेकर राहुल सैनी ने बीते 10 जनवरी 2020 को रेलवे में टीसी ग्रुप का नियुक्ति पत्र दिया। बताया कि 15 जनवरी 2020 से रेलवे बेसिक ट्रेनिंग सेंटर डमला यमुना नगर हरियाणा जाकर प्रशिक्षण लो।
विज्ञापन
बताए गए समय व स्थान पर जाने पर वहां पहले से ही राहुल सैनी व सत्यम पांडेय मिले तथा बताए की नियुक्ति हो गई है। कोविड के कारण ट्रेनिंग रोक दी गई है। ट्रैनिंग शुरू होने पर आप को सूचना रेलवे बोर्ड के माध्यम से पुनः भेजी जाएगी। काफी समय बाद भी कोई सूचना नहीं मिलने पर नियुक्ति पत्र की सत्यता का पता लगाया तो मालूम हुआ कि राहुल पांडेय व सत्यम पांडेय द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है।