फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Change old wires MP, daily happening

पुराने तार बदलवाइए सांसद जी, रोज हो रही दुर्घटना

Mon, 29 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Change old wires MP, daily happening
मछलीशहर में जनता की समस्याएं सुनते सांसद बीपी सरोज। - फोटो : JAUNPUR
- मछलीशहर में देर शाम नगरवासियों से सांसद से मिलकर सुनाई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। नगर में बिजली के पुराने जर्जर तारों के लटकने और रोडवेज बसों का ठहराव न होने सहित अन्य शिकायतों को लेकर नगर के लोग सोमवार की शाम सांसद बीपी सरोज से मिले। सांसद ने उनकी समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अफसरों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा के आवास पर पहुंचे सांसद को लोगों ने नगर की समस्याओं से अवगत कराया। जल निकासी व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिया। नगर में तालाबों के सुंदरीकरण व अन्य बड़े कार्यों के लिए शासन स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया। नगरवासियों ने पुराने विद्युत तारों को बदलवाने की मांग की। विद्युत निगम के अफसरों ने ने दो सप्ताह में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। नगर में बिजली आपूर्ति फाल्ट के चलते बाधित रहने और जेई पर कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत भी की गई। राशन कार्ड, भूमि संबंधी विवाद, रोडवेज बसों के न रुकने, भूमाफिया आदि संबंधी समस्या के समाधान की भी मांग की। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से मित्रवत व्यवहार बनाकर समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता बरतें। इस अवसर पर तहसीलदार अमित त्रिपाठी, ईओ अनिल सिंह, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, महामंत्री अजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि, राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल सोनू, सभासद आशा मौर्या, कृपाशंकर श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, फहमी रिजवी, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed