{"_id":"65f498a07a78df03c40e2b44","slug":"ccu-will-be-built-in-the-medical-college-at-a-cost-of-rs-44-crore-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-113488-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मेडिकल कालेज में 44 करोड़ की लागत से बनेगी सीसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मेडिकल कालेज में 44 करोड़ की लागत से बनेगी सीसीयू
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) सिद्दीकपुर में 100 बेड के सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) के निर्माण के लिए शुक्रवार को प्राचार्य प्रो शिवकुमार ने भूमि पूजन किया। निर्माण 2025 तक पूरा होना है। मेडिकल कॉलेज में अभी तक 500 बेड की व्यवस्था है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत सीसीयू यूनिट बन जाने के बाद हृदय, दुर्घटना,लीवर, किडनी जैसी गंभीर मरीजों की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। अभी तक गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। सीसीयू के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को सौंपी गई है। टेंडर कराकर काम शुरू करा दिया गया है। इसमें इमरजेंसी से लेकर आइसोलेशन, आईसीयू, दो ऑपरेशन थिएटर, अलग-अलग मरीजों के लिए ट्रायज एरिया रेड जोन, येलो जोन, ग्रीन जोन बनाया जाएगा। सीसीयू का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत केंद्र सरकार से एमओयू होने के बाद स्वीकृति मिली है। इसके लिए धन भी अवमुक्त हो गया है। भूमि पूजन के दौरान डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. सीबीएस कर्रनल, डॉ. चंद्रभान, कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।