{"_id":"59b831ac4f1c1bfe7f8b67bc","slug":"cctv-security-in-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से होगी परिसर में सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से होगी परिसर में सुरक्षा
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर का निरीक्षण करतीं एसडीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर छात्रों के हंगामा के बाद विवि प्रशासन की तंद्राएं टूटी हैं। विवि प्रशासन ने अब इनकी सुरक्षा के इंतजाम को पुख्ता करने के लिए प्रवेश द्वार के समक्ष जिला प्रशासन की निगरानी में ब्रेकर बनाने और उच्च रेज्यूलेशन युक्त सीसी टीवी कैमरों से आच्छादित करने का कार्य शुरू कर दिया है। ताकि भविष्य में विवि प्रशासन किसी भी संभावनाओं से सरलता से काबू पाया जा सके।
गौरतलब है कि ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से कविता पाल पुत्री धर्मराज पाल निवासी भकुरा मोड़ सरायख्वाजा घायल और एक छात्र अलौकिक जैन की मौत हो गई थी। इस पर छात्रों ने घटना के दिन सड़क पर छह घंटे जाम लगाकर विवि व जिला प्रशासन से ब्रेकर बनाने और सीसी टीबी कैमरा लगवाने की मांग की थी।
छात्रों की मांगों को देखते हुए विवि ने प्रशासन एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी और सीओ सदर विश्वविद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार उपेन्द्र मिश्रा के साथ पहुंचकर पूर्वांचल विवि के मुख्य प्रवेश द्वार पर और आवासीय परिसर एवं कुलपति आवास मोड़ पर ब्रेकर बनवाने का निर्देश दिया था। इसके तहत ठेकेदार ने ब्रेकर निर्माण को करीब-करीब अंतिम रूप दे दिया है। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसी टीवी कैमरे भी लगवा दिए हैं। ताकि किसी भी अराजकतत्वों को आसानी से चिह्नित किया जा सके।