फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CC cameras where crowds were held, additional commissioner said

जहां हो भीड़ लगवाएं सीसी कैमरे, बोले अपर आयुक्त

Wed, 04 Mar 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
CC cameras where crowds were held, additional commissioner said
CC cameras where crowds were held, additional commissioner said - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त मंडल जितेंद्र मोहन सिंहने मंगलवार को थाना परिसर का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को शासन की मंशा के अनुरुप अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की हिदायत दी। भीड़ भाड़ वाले इलाके में सीसी टीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने ग्राम सुरक्षा समिति, लंबित विवेचना, एचएस ऐक्टिव रजिस्टर, समाधान दिवस पर पड़े शिकायती पत्र, महिला उत्पीड़न सहित अन्य अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की। थाने के सबसे बड़े बदमाश राहुल सिंह के बारे में जानकारी ली। अपर आयुक्त ने कहा कि बड़े बदमाशों पर पैनी नजर रखने के साथ ही क्षेत्र के छोटे से छोटे प्रकरण को संजीदगी से लें, ताकि कोई बड़ा अपराध न होने पाए। उन्होंने मालखाना, बैरक आदि का भी निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने तहसील का निरीक्षण करते हुए लंबित मुकदमा, पट्टा, पुरानी पत्रावली, कंप्यूटरीकृत खतौनी, आम आदमी बीमा योजना आदि की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed