फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cattle smuggler shot in leg in encounter

Jaunpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler shot in leg in encounter
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर परसत गांव के पास शनिवार की भोर में पुलिस व पशु तस्कर में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कसाब टोला निवासी जहीर कुरैशी पशु तस्करी का काम करता था। रात में मुखबिर की सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल ओम नारायण सिंह परसत गांव के पास पुलिस जवानों के साथ घेराबंदी की। भोर में करीब तीन बजे सफेद बाइक पर एक युवक आता दिखा, पुलिस की घेराबंदी देख वह भागना चाहा, लेकिन फिसलकर गिर गया। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया, उसकी गोली पहले पुलिस जीप के चालक की तरफ गेट में लगी व दूसरी गोली कोतवाल ओम नारायण सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। तब पुलिस ने क्रास फायरिंग की जिसमें बाइक सवार युवक के पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा। ऐसे में पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ व गुप्ती बरामद की गई। कोतवाल ओम नारायण सिंह ने बताया कि पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है, उसे पुलिस स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed