फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Caste certificate of Chairman of NP Madiyahu will be investigated, vigilance team formed

Jaunpur News: नप मड़ियाहूं की चेयरमैन के जाति प्रमाण पत्र की होगी जांच, विजिलेंस टीम गठित

Sun, 29 Sep 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Caste certificate of Chairman of NP Madiyahu will be investigated, vigilance team formed
जौनपुर। मड़ियाहूं नगर पंचायत की अध्यक्ष रुखसाना फारुकी के कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर नगर पंचायत मड़ियाहूं एक बार फिर सुर्खियों में है। जाति प्रमाण पत्र पर विवाद होने के बाद अब इस मामले की जांच के लिए विजिलेंस की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी कर नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीती हैं। इसकी शिकायत भंडरिया टोला मड़ियाहूं निवासी छोटेलाल गुप्त ने शासन स्तर पर की।
विज्ञापन


जांच निदेशालय पिछड़ा कल्याण की ओर से गठित विजिलेंस टीम सतर्कता प्रकोष्ठ से कराई जा रही है। 2017 से 2022 में नगर पंचायत मड़ियाहूं के नगरीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग समूह में पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र तमकुहीराज जिला कुशीनगर से बनवाकर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ी और दोनों चुनाव जीतीं भी । शिकायतकर्ता का कहना है कि मड़ियाहूं के पिछड़ा समाज का हक छीना गया है। पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय हुआ है, इस बाबत जांच अधिकारी सतर्कता प्रकोष्ठ निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण वेद प्रकाश ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाली तहसील व शिकायतकर्ता व अध्यक्ष को नोटिस जारी कर उनका पक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक अक्तूबर को सतर्कता प्रकोष्ठ निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण लखनऊ में उपस्थित होने को कहा गया है। दोनों को साक्ष्य पेश करने को कहा गया है। शिकायतकर्ता के पत्र की पहली प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....................................

वर्जन

इस मामले को पहले भी जिला स्क्रूटनी कमेटी ने खारिज कर दिया। पूर्व में सिविल कोर्ट में विनोद जायसवाल व विनोद सेठ भी गए थे, उनके आरोपों को खारिज कर दिया गया। यह आरोप भी निराधार है।

रुखसाना फारुकी, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed