{"_id":"66d259713a34e5c69a0da644","slug":"case-registered-against-former-mp-umakant-and-his-two-sons-for-extortion-and-threats-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-121181-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूर्व सांसद उमाकांत और उनके दो बेटों पर रंगदारी और धमकी देने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूर्व सांसद उमाकांत और उनके दो बेटों पर रंगदारी और धमकी देने का केस दर्ज
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल ने शुक्रवार को एसपी डा. अजयपाल शर्मा को तहरीर देकर पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके दो बेटों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल और पूर्व चेयरमैन पति प्रदीप जायसवाल पुत्रगण प्यारे लाल जायसवाल व्यवसाय और सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंग भूमाफिया अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहने वाले उमाकांत यादव व उनके बेटे दिनेशकांत यादव और रविकांत यादव काफी दिनों से रंगदारी मांग रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत कोतवाली में एक नवंबर 2021 को जन सुनवाई के माध्यम से दिया गया था। उस दौरान पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन अभियुक्त के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इनसेट
जेल में बंद हैं उमाकांत यादव
वर्तमान समय में उमाकांत यादव जिला कारागार में अन्य मामलों में निरुद्ध हैं। आरोप है कि जेल से ही अपने बेटों के साथ साजिश रचकर रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
कोट
राजनीतिक विरोध के चलते यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है। आरोप निराधार हैं कृपया इसका सही से जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
दिनेशकांत, पुत्र, उमाकांत यादव