{"_id":"58c2fc0c4f1c1b0f3bdc5bc1","slug":"case-of-kidnapping-today-on-fateeen-nomination-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नामजद, 30 पर अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नामजद, 30 पर अपहरण का केस
jaunpur
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस ने बसपा के तीन नामजद कार्यकर्ताओं समेत तीस के खिलाफ अपहरण मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कियामछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी जयप्रकाश निवासी ग्राम धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सात मार्च को वह कस्बे के खानजादा मोहल्ला निवासी गुडडू रिजवी की तबीयत खराब होने के कारण कुशल क्षेम जानने के लिए उनके घर आए थे। यहां से रात 11 बजे घर लौट रहा था।
सड़क पर पहुंचा तभी इनोवा गाड़ी में सवार बसपा के कुछ लोग उतरे और कहा कि दलित होते हुए भी वह बसपा के खिलाफ चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। उन लोगों ने मुहं दबाकर इनोवा गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी सब्जी मंडी के पास पहुंची तो वहां गायों का झुंड सड़क पर था। जिसके कारण ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। गायो को रास्ते से हटाने के लिए जैसे ही गाड़ी का दरवाजा खुला तभी उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए। जिससे वे उन्हें छोड़कर फरार हो गए। तवाल नरेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन नामजद सहित 30 अज्ञातपर अपहरण, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।