फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against three policemen including station in-charge Zafarabad

थाना प्रभारी जफराबाद समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दर्ज

Thu, 16 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three policemen including station in-charge Zafarabad
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग पीडि़ता के अपहरण का एक मामला प्रकाश में आया है। इसमें पहले तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट नहीं लगाया। आरोपी के प्रभाव में पीडि़ता की शादी अपहरणकर्ता से करने का दबाव बनाया। पीडि़ता के पिता के प्रार्थना पर अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने कोर्ट ने जफराबाद थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकीर्णवाद दर्ज किया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी वादी ने थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी, पुलिसकर्मी रामजी सैनी व कुसुमलता के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसके मुताबिक, छह जून को 8:30 बजे रात में विनीत माली और अन्य आरोपी वादी की नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करने की नीयत से अपहरण कर ले गए। पुलिस के उच्चाधिकारियों के समक्ष गुहार लगाने पर जफराबाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की लेकिन पॉक्सो एक्ट आरोपी के विरुद्ध नहीं लगाया। लड़की का जन्म प्रमाणपत्र फाड़कर फेंक दिया। थानाध्यक्ष गालियां और धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने लड़की को कमरे में बंद कर धमकी दी कि आरोपी जैसा कह रहे हैं, वैसा ही बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में देना। नाबालिग पीडि़ता की शादी विनीत के साथ कराने की बात कही और बराबर सुलह करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed