फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against a youth for blackmailing a doctor

Jaunpur News: डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against a youth for blackmailing a doctor
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार को महिला चिकित्सक की तहरीर पर तामीर हसन (38) निवासी ख्वाजादोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि शहर की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि तामीर हसन ने उनके पास एक लड़की से मोबाइल पर फोन कराया। लड़की ने कहा कि गर्भपात कराना है। मैंने लड़की को कई बार मना करते हुए जांच कराने की बात कही। हमारी व लड़क के बीच की बातचीत का ऑडियो रिकाॅर्डिंग कर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित करने की धमकी देते हुए तामीर हसन मुझे ब्लैकमेल करने लगा। मुझसे बार-बार पैसे की मांग करने के साथ ही जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर पूरे परिवार सहित जान से मार डालने की धमकी व गालियां दीं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला संबंधित अपराध होने के कारण विवेचना महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। विवेचना के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed