फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 14 people for electricity theft

बिजली चोरी में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people for electricity theft
मछलीशहर और जंघई में विद्युत निगम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान 14 लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र में अचानक अधिक लोड पड़ने के कारण लगातार जल रहे ट्रांसफार्मर व केबल की जांच के लिए शनिवार की शाम विद्युत निगम की टीम जांच के लिए निकली। विभाग के एसडीओ अमर देव सिंह पटेल के नेतृत्व में निकली टीम ने चुंगी चौराहा, पुरानी बाजार, शादीगंज दक्षिणी मोहल्ले में सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने छह लोगों को मीटर बाईपास करके चोरी से एसी चलाते पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ विद्युत चोरी मुकदमा दर्ज करवाया गया। एसडीओ अमरदेव सिंह पटेल ने बताया कि बिजली चोरी करके एसी चलाने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मीरगंज क्षेत्र में जंघई विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने चिंताव, भटेवरा, ऊचडीह गांव में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना कनेक्शन के बिजली जलाते हुए पकडे़ गए 8 लोगों के खिलाफ थाना जलालपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed