फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against two people for land grab

Jaunpur News: भूमि कब्जाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 16 Jul 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case against two people for land grab
बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ संबंधित लेखपालों ने कार्रवाई तेज कर दी है। ग्राम पंचायत सीड के लेखपाल दिलशाद अहमद ने उसी गांव के अर्जुन यादव पर एंटी भू माफिया के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लेखपाल का आरोप है कि अर्जुन यादव पिछले दो वर्षों से अधिक सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिए हैं। बार-बार कहने के बावजूद वह अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हैं। दुगौली खुर्द के लेखपाल जय गुरुदेव ने चक मार्ग खाते की भूमि पर देवी प्रसाद सिंह द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। लेखपाल का आरोप है कि बार बार कहने के बावजूद भी देवी प्रसाद सिंह द्वारा चकमार्ग खाते की भूमि को खाली नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

संबंधित लेखपालों ने इस बात की जानकारी तहसीलदार राकेश कुमार को दी थी। तहसीलदार के निर्देशन पर दोनों लेखपालों ने एंटी भू माफिया के तहत कार्यवाही की है। पूर्व में भलुआही गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने के आरोप में सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्रबंधक थामस जोसेफ के खिलाफ भी एंटी भू माफिया की कार्यवाही की गई है। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि लेखपालों की तहरीर पर केस पंजीकृत कराया गया है। लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed