फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against four for fraudulent land registration

Jaunpur News: धोखाधड़ी से जमीन रजिस्ट्री कराने पर चार के खिलाफ मुकदमा

Tue, 19 Nov 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case against four for fraudulent land registration
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अहन गांव में एक वृद्ध माता-पिता को धोखा देकर उनकी एक बेटी ने उनकी सारी जमीन धोखे से पड़ोसियों के नाम रजिस्ट्री करवा दी। मामला संज्ञान आने पर वृद्ध दंपती के बेटे ने बहन और गांव के तीन अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अहन गांव के अरविंद का आरोप है कि उसके माता-पिता की उम्र 90 साल की हो गई है। 10 वर्ष से वृद्धावस्था और बीमारी के कारण मानसिक रूप से उनकी समझ-बूझ समाप्त हो चुकी है। इसका लाभ उठाकर मेरी अविवाहित बहन इंदु और गांव के ही चंदन, प्रमोद और अंजू देवी ने ढाई माह पूर्व दवा दिलाने के बहाने घर से लिवा जाकर तहसील केराकत में रजिस्ट्री आफिस में धोखे से सारी जमीन रजिस्ट्री करा ली। केराकत इंस्पेक्टर अवनीश कुमार राय का कहना कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed