फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 10 including six teachers and two policemen in extortion case

Jaunpur News: जबरन पैसा वसूली के मामले में छह शिक्षकों, दो पुलिसकर्मियों समेत 10 पर मुकदमा

Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case against 10 including six teachers and two policemen in extortion case
महराजगंज थाने में रविवार को कोर्ट के आदेश पर छह शिक्षकों, दो सिपाहियों समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इन पर एक शिक्षक से जबरन पैसा वसूली और डराने धमकाने का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर निवासी शिक्षक हेमंत कुमार गुप्ता ने आजमगढ़ की एसबीजी ग्लोबल कंपनी में निवेश किया था। इसमें 600 दिन में पैसा निवेश कर तीन गुना कर लौटाया जा रहा था। इनके संपर्क में सुल्तानपुर जिले के कोईरीडीहा निवासी देवेश मिश्र भी आए और कंपनी में फायदा देखते हुए निवेश किया। फायदा होने पर उन्होंने बदलापुर क्षेत्र के 14 लोगों का करीब 20 से 22 लाख रुपये निवेश कराया। इसके बाद जब कंपनी बंद हो गई तो देवेश मिश्र व इनके अन्य निवेशक मिलकर हेमंत पर ठीकरा फोड़ते हुए डरा धमकाकर 12 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद बदलापुर कोतवाली के दो सिपाही भरत व शशि कुछ माह पहले हेमंत के घर पहुंचे। जबरन उनको उठाकर ले गए और नौ लाख का चेक ले लिए। इसी मामले को लेकर हेमंत ने थाना में शिक्षक देवेश व इनके साथियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। कोई सुनवाई नहीं होने पर इन्होंने दो जुलाई 2024 को न्यायालय की शरण ली। जहां सीसीटीवी व अन्य साक्ष्य के जरिए कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर महराजगंज पुलिस ने देवेश मिश्रा समेत छह शिक्षकों, दो पुलिस कर्मियों सहित 10 पर मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को छह शिक्षक, दो पुलिस कर्मी समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed