{"_id":"5dab5d3d8ebc3e014e28164f","slug":"card-holders-agitated-for-not-getting-ration-jaunpur-news-vns4900476151","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नही मिलने से नाराज कार्ड धारकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नही मिलने से नाराज कार्ड धारकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
16- गौराबादशाहपुर क्षेत्र के मनिहागोविन्दपुर गांव में कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता क?
- फोटो : JAUNPUR
राशन नहीं मिलने से पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मापुर। राशन नहीं मिलने से नाराज गोविंदपुर मनिहां गांव के अंत्योदय कार्ड धारकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कोटेदार द्वारा राशन समाप्त होने की बात कहकर उन्हें राशन नहीं दिया गया। जबकि इस माह का राशन उन्हें मिला ही नहीं है।
कुछ माह पूर्व गोविंदपुर मानिहां के कोटेदार का निधन हो गया था। जिस पर उक्त गांव का कोटा सरसौड़ा गांव से सम्बद्ध कर दिया गया है। आरोप है कि गोविंदपुरमानिहां के शांति, उर्मिला, रीता, संतारा, सिंधु, सोनू, नवीन आदि शनिवार को राशन लेने कोटेदार के पास गए थे। जिस पर कोटेदार सुजीत कुमार ने बताया कि राशन खत्म हो गया है और राशन नहीं मिल पाएगा। यह बात सुनकर कार्ड धारक आक्रोशित हो उठे और उन्होंने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया । सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव को फोन कर मामले से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कार्ड धारकों को शांत कराते हुए कहा कि 24 तारीख को खुदमौजूद कर राशन का वितरण करवाने और पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया । जिसके बाद कार्ड धारकों शांत हो गए।