फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car collides with tree while trying to save bike, child dies

Jaunpur News: बाइक को बचाने में पेड़ से भिड़ी कार, बच्चे की मौत

Mon, 22 Apr 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree while trying to save bike, child dies
शाहगंज। अयोध्या मार्ग स्थित आजमगढ़ जनपद के सिकंदर पट्टी चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइकसवार को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


सरपतहां थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी आलोक सिंह (19) पुत्र संतोष सिंह, गुड़िया सिंह (45) पत्नी कालिका उर्फ अपरबल सिंह, अंश सिंह (13) और बिरत सिंह (10) पुत्र संजय सिंह के साथ खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव निवासी शास्वत सिंह (12) पुत्र मनबोद सिंह कार से मालीपुर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अयोध्या मार्ग स्थित आजमगढ़ जनपद के खेमीपुर नहर समीप सिकंदर पट्टी चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शाश्वत सिंह को मृत घोषित कर दिया। गुडिया सिंह की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत और पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी घटना खेतासराय के भसौली मोड़ के पास पास हुई। खेतासराय के नौली गांव निवासी साहेब लाल (50) वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। वह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साहेब लाल की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो से टकराकर अनियंत्रित स्काॅर्पियो गड्ढे में गिरी

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय मार्ग पर जौकाबाद गांव के मोड़ के पास रविवार को सामने से आ रही स्कार्पियो की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। इससे अनियंत्रित स्कॉर्पियो दो बाइकों को टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे गड्ढे में चली गई। हादसे में ऑटो सवार दंपति समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। सात की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गौसपुर बाजार निवासी सुभाष कन्नौजिया, इनकी पत्नी संगीता और पुत्री अंजलि(22) खुटहन चौराहे से एक ऑटो रिजर्व कर घर जा रहे थे। जौकाबाद गांव की मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सामने से आ रहे बाइक सवार गौसपुर निवासी मुकेश शर्मा व कबीरुद्दीनपुर गांव के रवि गौतम की बाइक से टकराते हुए सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार अनुराग पाल व उनकी माता सुशीला देवी को धक्का मारते हुए सड़क के बगल गड्ढे में चली गई। थानाध्यक्ष खुटहन संजय वर्मा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर भिजवाया। जहां सात लाेगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। ऑटो चालक दिनेश गुप्ता को हल्की चोट आई। वहीं, स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।




दो कार की आमने-सामने टक्कर में, तीन लोग घायल
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास रविवार को जौनपुर-केराकत हाईवे पर दो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। चंदवक थाना क्षेत्र के मड़ी गांव निवासी अंकित सिंह अपनी कार से जौनपुर शहर के तरफ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत हाईवे पर गजना गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से कार चला रहे अंकित सिंह (35) निवासी मड़ी थाना चंदवक व दूसरी कार में सवार नेहा (36) व दिलीप यादव (38) निवासी पतरही थाना चंदवक घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 व गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed