फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Capacity of 928 transformers in the district will be increased, 682 new ones will be installed.

Jaunpur News: जिले के 928 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता, 682 नए लगेंगे

Mon, 15 Apr 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 928 transformers in the district will be increased, 682 new ones will be installed.
जौनपुर। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड, जर्जर तार जलने आदि से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। उपभोक्ताओं को इन परेशानियों से बचाने के लिए बिजली निगम की ओर से जिले में 928 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं, 682 ट्रांसफार्मर नए भी लगाए जाएंगे। इस काम को कराने में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले भर में करीब पांच लाख 83 हजार बिजली उपभोक्ता है। नगरीय क्षेत्र में करीब 55 हजार उपभोक्ता है। इनको 67 उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए 62 ट्रांसफार्मर लगाए गए है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की समस्या न झेलनी हो, इसके लिए 928 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं, 682 ट्रांसफार्मर नए भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष पांच नए उपकेंद्र भी बनाए जाएंगे। कुछ जगह काम जारी है। जल्द ही काम पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद जिले वासियों को बिजली किल्लत या कटों की समस्या से निजात मिल जाएगी। विद्युत आपूर्ति के लिए जो ट्रांसफार्मर लगाए गए है। वह काफी पहले के है। समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण इन पर बिजली आपूर्ति के समय अधिक लोड रहता है। जिससे ट्रांसफार्मर जलने व फाल्ट की समस्या से बिजली उपभोक्ताओं को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से जल्द ही निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है और नए ट्रांसफाॅर्म लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष पांच नए उपकेंद्र भी बनाए जाएंगे। जो प्रक्रिया में है जल्द ही सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से मुक्ति मिल जाएगी। -अनिल कुमार अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed