फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Candidate booth will be built 200 meters away from the polling station.

Jaunpur News: मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर बनेगा प्रत्याशी बूथ

Tue, 21 May 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Candidate booth will be built 200 meters away from the polling station.
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सेामवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस प्रेक्षक देवव्रत दास और लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी की बातों को ध्यान से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तथा शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार-प्रसार करें। आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों का बूथ, मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर बनेगा। मतदान के दिन पोलिंग एजेंट सहित किसी को भी बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। कानून व्यवस्था को लेकर निर्वाचन आयोग गंभीर है, जिसे प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर सहित प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed