फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Call to prepare for the 2027 elections at the workers' conference.

Jaunpur News: कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 चुनाव की तैयारी का आह्वान

Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Call to prepare for the 2027 elections at the workers' conference.
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के सेउर गांव स्थित एक होटल में रविवार को अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका है। परीक्षा पत्र लीक की घटनाओं, छात्रों, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश सरोज तथा संचालन राम सिंगार पटेल ने किया। इस अवसर पर दीनानाथ सरोज, अरविंद कुमार पटेल, भावेश पटेल, संकल्प पटेल, नंदलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed