फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   By tying rakhi, brothers took a pledge to protect their sisters

राखी बंधवाकर भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प

Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
By tying rakhi, brothers took a pledge to protect their sisters
उर्दू बाजार रोड पर तिरंगा यात्रा निकालते समय वहां तैनात पुलिस कर्मियों को राखी बांधती मां दुर्ग? - फोटो : JAUNPUR
बहन और भाई के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार बृहस्पतिवार को शहर से लेेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से मनाया गया। भाइयों ने राखी बंधवा कर बहनों के रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया और उनके लंबी उम्र की कामना की तो भाइयों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार भेंट किया। स्कूलों में छात्रों ने रक्षा बंधन का पर्व मनाया। घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रक्षाबंधन का त्यौहार देर रात तक चलता रहा। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। घरों में मनपसंद के पकवान और तरह-तरह के व्यंजनों का लोगों ने स्वाद चखा। विद्यालयों में शिक्षकों ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मां दुर्गाजी विद्यालय तारापुर कालोनी में छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधा, जो पुलिस कर्मी त्योहार में अपने परिवारजनों से दूर रहकर पूरी तन्मयता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पुलिसकर्मी भी त्योहार पर इन नन्ही बहनों से ख़ुशी ख़ुशी राखी बंधवाकर आशीर्वाद दिया। कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने पॉलीटेक्निक चौराहे से ओलंदगंज तक बैंड की धुन पर क़दमताल करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्या सरिता सिंह व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: नगर के द्विवेदी पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। रंगोली के माध्यम मे रक्षाबंधन पर्व की महत्व को समझाया। डायरेक्टर प्रभाकर द्विवेदी व प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा ने बच्चों को रक्षा सूत्र बांधा और भाई बहन के इस पावन त्योहार को मनाने के पीछे के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। खुटहन: तरुणीकांत पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन पर छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाई में राखी बांधी। प्रधानाचार्य देवेश उपाध्याय ने कहा कि बहन भाई के पवित्र रिस्ते का परिचायक रक्षाबंधन के त्योहार का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। राजाबाजार: क्षेत्र के राजपुर रूखार कम्पोजिट विद्यालय के छात्र छात्रों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। विद्यालय की छात्राओं ने भाइयों की कलाई में राखी बांध मुंह मीठा कराया। प्रधानाध्यापक विजय बहादुर ने बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में कम पड़ गई बसें, महिला यात्री दिखी परेशान
रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की बसों में दो दिनों के लिए बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई। ये बहनें परिवहन निगम की बसों में 12 अगस्त की रात 12 बजे से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए जौनपुर डिपो की 65 बसें लगाई गई। सुबह व्यवस्था ठीक दिखी। लेकिन, दोपहर बाद डिपो में बसों की कमी देखने को मिली। जिससे यात्री परेशान नजर आए।

जेल में भाइयों से मिली बहनें, छलके आंसू
विभिन्न मामलों में जेल में बंद अधिकांश बंदियों की बहनें जिला जेल पहुंची। इसके लिए मुलाकातियों की भीड़ लगी रही, जो अंदर जाने के बाद अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी और भाई के जेल में होने पर भावुक भी नजर आई। बड़ी संख्या में बंदियों को दूसरे की बहनों ने भी राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed