फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   By playing Hindu-Muslim politics, BJP has weakened the Constitution: Sanjay Singh

हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर भाजपा ने संविधान को किया कमजोर : संजय सिंह

Wed, 16 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
By playing Hindu-Muslim politics, BJP has weakened the Constitution: Sanjay Singh
सरायमोहिउद्दीनपुर में पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती समारोह को सम्बोधित करते राज्य सभा स
सुइथाकलां (जौनपुर)। देश मोदी-योगी के फरमान से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। ये बात आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कही। वे मंगलवार को सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित ड्रीम पैलेस में संविधान सहनिर्माता एवं पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुंभकार की 117वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करने वालों को कभी माफ नहीं करना चाहिए। यही डॉ. रत्नप्पा कुंभकार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने भाजपा पर मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के जरिये संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि रोजगार मांग रहे युवाओं को जेल का डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने राम मंदिर मामले में भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुंभकार के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रजापति महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति ने समाज के अधिकारों और भागीदारी की लड़ाई जारी रखने की बात कही। अध्यक्षता डॉ. लालमणि प्रजापति ने की। आयोजक विनोद प्रजापति और मनोज प्रजापति ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed