{"_id":"6331f3e650d3c923ac38de22","slug":"bus-will-be-available-every-hour-for-vindhyachal-dham-zone-increased-number-jaunpur-news-vns6762784145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल धाम जोन के लिए हर घंटे मिलेगी बस, बढ़ायी गई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल धाम जोन के लिए हर घंटे मिलेगी बस, बढ़ायी गई संख्या
विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने जाने के लिए श्रद्धालुओं को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जौनपुर रोडवेज डिपो से चलने वाली 22 बसों के फेरे में बदलाव किया गया है। इसमें जरूरत के हिसाब से 10 से 12 बसें विंध्याचल धाम जाने के लिए लगाई गई हैं।
जौनपुर डिपो से 83 बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। इसमें से मिर्जापुर विंध्याचल जाने के लिए मात्र तीन बसें प्रतिदिन दो चक्कर लगाती हैं। अब इस मार्ग पर यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बसें बढ़ा दी गई हैं। ये बसें पूरे नवरात्र भर विंध्याचल के लिए चलेंगी। पहले दिन सोमवार को करीब 300 श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए गए। हालांकि पहले दिन भीड़ कम होने के चलते कई बसें विंध्याचल नहीं जा पाई।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विश्राम ने बताया है कि नवरात्र के मद्देनजर 22 लोकल चलने वाली बसों के फेरे में बदलाव किया है। इसमें से 10 से 12 बसें विंध्याचल धाम के लिए लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं की कमी के कारण कई बसें नहीं जा सकीं। जरूरत के हिसाब से बसें चलाई जाएंगी।